AccidentBest News StoryUnnao
Trending

उन्नाव: गंगा नदी में डूबने से नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे की मौत, दो अन्य को बचाया गया*

*उन्नाव: गंगा नदी में डूबने से नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे की मौत, दो अन्य को बचाया गया*
*सूर्या न्यूज़ 24 से रिपोर्टर अमित सिंह*

उन्नाव, फतेहपुर चौरासी — मंगलवार दोपहर को गंगा नदी में नहाने गए तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश कुमार के 21 वर्षीय पुत्र हर्षित जायसवाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हर्षित अपने छोटे भाई मयंक जायसवाल और दोस्त राघव के साथ सरैया घाट पर गंगा स्नान के लिए गया था। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर मदद बुलाई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला।

राघव की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि हर्षित और मयंक को गंभीर स्थिति में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया। मयंक का इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि हर्षित के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना से इलाके में शोक की लहर है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!