Best News StoryEducationFeaturedUnnaoसरकारी योजनायें
Trending
आज़ाद मार्ग चौराहा लंबे समय से बंद, जनता परेशान – भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र*

*आज़ाद मार्ग चौराहा लंबे समय से बंद, जनता परेशान – भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

*उन्नाव में आज़ाद मार्ग चौराहा लंबे समय से बंद होने के कारण आमजन को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में आने-जाने वाले छात्र-छात्राएँ, व्यापारी और नौकरी पेशा लोग इस स्थिति से जूझ रहे हैं। चौराहा बंद होने से लोगों को 6 से 7 किलोमीटर तक का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय, धन और ईंधन की बर्बादी हो रही है।*
*इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधानसभा 166, भगवंत नगर से विधायक आशुतोष शुक्ला ने जिला अधिकारी उन्नाव को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने प्रशासन से आग्रह किया है कि अविलंब आज़ाद मार्ग चौराहे को खुलवाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।*
