Agricultureकृषि
Trending

उन्नाव में अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन व भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार किया धरना प्रदर्शन का आयोजन

उन्नाव में अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन व भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार किया धरना प्रदर्शन का आयोजन,

खबर उन्नाव जनपद की तहसील बाॅंगरमऊ की है जहां पर अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के संस्थापक डा० अंशुमान सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यवाहक भानु प्रताप सिंह चंदेल ने जनसमस्याओं को लेकर धरना आंदोलन की शुरुआत कर उपजिलाधिकारी बाॅंगरमऊ को ज्ञापन सौंपा आपको बता दें कि अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन व भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की संयुक्त मासिक पंचायत माह की प्रत्येक सात तारीख को होती है बीती सात अगस्त को जिला मुख्यालय पर कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी कमर आफताब को तहसील बाॅंगरमऊ के अंतर्गत जनसमस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से सौंपा गया था जिसमें चेतावनी दी गई थी यदि सत्ताईस अगस्त तक बाॅंगरमऊ तहसील प्रशासन द्वारा जन समस्याओं का निस्तारण नही कराया गया तो अट्ठाईस अगस्त को संगठन तहसील बाॅंगरमऊ परिसर में धरना देने के लिए बाध्य होगा अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के लखनऊ मण्डल मीडिया प्रभारी नवराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समय रहते जनसमस्याओं का निस्तारण नही कराया गया इसलिए शांति पूर्ण धरने की शुरुआत कर दी गई है वहीं उपजिलाधिकारी बाॅंगरमऊ को संगठन के द्वारा ज्ञापन सौंपने पर उपजिलाधिकारी ने संगठन को आश्वासन देते हुए जनसमस्याओं का निस्तारण कराने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा और संगठन से धरना हटा लेने की अपील की आश्वासन पर संगठन ने धरना समाप्त कर दिया जिलाध्यक्ष अर्जुन बाबा ने कहा यदि एक सप्ताह में जनसमस्याओं का निस्तारण नही हुआ तो पुनः संगठन शांति प्रिय धरना देने के लिए बाध्य होगा इस दौरान इंद्रपाल सिंह, नन्दी लाल, रामौतार, बेचेलाल, अवधेश,निशा , सफाउद्दीन, राजकुमार,राजू, प्रदेश प्रवक्ता मनोज तिवारी, रामविलास, संतोष कुशवाहा आदि करीब आधा सैकड़ा पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।।

सूर्या न्यूज 24 से नवराज सिंह की रिपोर्ट

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!