AccidentBest News StoryCrimeUnnaoझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स
Trending

उन्नाव में कार और बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल, कानपुर रेफर; नगर पालिका चेयरमैन की कार होने का आरोप

उन्नाव में कार और बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल, कानपुर रेफर; नगर पालिका चेयरमैन की कार होने का आरोप

रिपोर्ट :दिनेश आर्या- ब्यूरो चीफ

उन्नाव। कचहरी ओवरब्रिज पर रविवार देर रात एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना रात सवा दस बजे की है। सिविल लाइन के केवटा तालाब निवासी ऋषि राठौर, राज गुप्ता और सानू बाइक से जा रहे थे। हरदोई पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बता दे कि अस्पताल में घायलों के परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को सुरक्षित तरीके से कानपुर भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे में शामिल कार नगर पालिका चेयरमैन की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तीनों घायलों की स्थिति अभी नाजुक है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!