E-PaperElectionsFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookPolicticsReviewsTravelटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिहारलोकल न्यूज़
Trending

04 बगहा विधानसभा अंतर्गत चमवलिया पंचायत के खिरिया मच्छरगांवा में भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने किया जनसंपर्क, मांगा समर्थन

04 बगहा विधानसभा अंतर्गत चमवलिया पंचायत के खिरिया मच्छरगांवा में भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने किया जनसंपर्क, मांगा समर्थन

 आगामी 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर बगहा विधायक प्रत्याशियों द्वारा लगातार जनसंपर्क व क्षेत्र का किया जा रहा दौरा

बिहार डेस्क,बगहा।आगामी 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक प्रत्याशियों द्वारा लगातार जनसंपर्क व क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में बगहा विधानसभा अंतर्गत चमवलिया पंचायत के खिरिया मच्छरगांवा में भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने शनिवार को सघन दौरा कर लोगों से जनसंपर्क साधा और भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन का लगातार प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है साथ ही उक्त पंचायत के जनता ने विश्वास दिलाया है कि एक बार फिर से बगहा विधानसभा में कमल खिलाना है व प्रदेश में मजबूत तथा जनहित वाली सरकार लाना है। भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने कहा कि बगहा विधानसभा के चमवलिया पंचायत में खिरिया मछरगाँवा गांव में जनसंपर्क के दौरान आमजन से अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ और जनता के विश्वास ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि बगहा का मन- विकास और सुशासन के साथ है।जय बगहा , जय एनडीए।मौके पर ओमनिधि वत्स सहित अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!