E-PaperElectionsMake it ModernMobile PhonesNew LookPolicticsReviewsTravelपॉलिटिक्सबिहारराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में बोले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में बोले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव। चंपारण से उठी ललकार,अबकी बार एनडीए सरकार!

बगहा।बगहा विधानसभा अंतर्गत शेरा बाजार खेल मैदान में शुक्रवार को 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। जनसभा में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही,पश्चिम चंपारण लोकसभा सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल,बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजेश सिंह,पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने संबोधन में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वंशवाद की राजनीति ने बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने वर्षों तक बिहार को विकास से वंचित रखा,वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कृष्ण ने अपने मित्र सुदामा का साथ निभाया था, वैसे ही सभी कृष्णवंशी और बगहा की जनता राम सिंह को भरपूर समर्थन देकर विजयी बनाएं।केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा किबगहा की धरती एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास संकल्प पर भरोसा जताने को तैयार है।चंपारण की यह ऐतिहासिक भूमि सदैव राष्ट्रभक्ति,त्याग और जनसेवा की प्रतीक रही है। आज का यह जनसैलाब साबित करता है कि बिहार की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन की राह पर एनडीए के साथ खड़ी है।जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाकर समर्थन व्यक्त किया। मौके पर सोमेश पांडेय, रितु जायसवाल, शिपू चौबे, अमरेश श्रीवास्तव,नागेन्द्र साहनी,मनोज सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!