Best News StoryElectionsMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsSub divisional officeटॉप न्यूज़देशबिहारलोकल न्यूज़विभागीय
Trending

आगामी विधानसभा चुनाव 2025:-04 बगहा विधानसभा क्षेत्र से कुल 7 उम्मीदवार, 02 रामनगर विधानसभा क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव।

04 बगहा विधानसभा क्षेत्र से कुल 7 उम्मीदवार, 02 रामनगर विधानसभा क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव।

Bihari desk,बगहा।गुरुवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बगहा अनुमंडल में 04 बगहा विधानसभा और 02 रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के नामांकन वापसी की तारीख समाप्त होने पर 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बगहा गौरव कुमार एवं 02 रामनगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता अंजलिका कृति द्वारा अनुमंडल सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया.बगहा विधानसभा क्षेत्र के आरओ सह एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि गुरुवार को 23 अक्टूबर को नामांकन वापसी के दिन बगहा विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान बगहा विधानसभा क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था।जिसमें 8 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण उनके नामांकन को रद्द कर दिया गया।अब बगहा में कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।वही रामनगर विधानसभा क्षेत्र के आरओ सह डीसीएलआर अंजलिका कृति ने बतायी कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र से 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान कुल 9 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया था.जिसमें एक प्रत्याशी के नामांकन पत्र में त्रुटि होने के कारण उनके नामांकन को रद्द कर दिया गया।अब रामनगर से कुल 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है अनुमंडल कार्यालय बगहा नाम-निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम-04-बगहा निर्वाची पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया की राम सिंह भारतीय जनता पार्टी,जयेश मंगलम सिंह कांग्रेस,निर्दलीय दिनेश अग्रवाल निर्दलीय,शैलेश कुमार चौधरी निर्दलीय,राहुल कुमार तिवारी,नन्देश पांडेय (चुन्नु पाण्डेय) जनसुराज ,महफूज आलम आजाद समाज पार्टी शामिल है.वही 02 रामनगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी अंजलिका कृति ने बतायी कि 02-रामनगर (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अभ्यर्थी का नाम मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी नन्द किशोर राम,भारतीय जनता पार्टी,सुबोध कुमार पासवान राष्ट्रीय जनता दल,पप्पू कुमार रंजन जन सूराज पार्टी,ललन पासवान नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी,वशिष्ठ पासवान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी,आदित्य कुमार बहुजन समाज पार्टी,निर्दलीय संतोष राम,निर्दलीय अंगद राम, शामिल हैं।दोनों निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 23 अक्टूबर नाम वापसी का दिन था।जिसमें किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। निर्वाचन नियमावली के तहत उम्मीदवारों का नाम स्कूटनी के बाद काटा गया। स्वीकृत उम्मीदवार आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!