बीडीओ प्रदीप कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण,दिया कई आवश्यक दिशा-निर्देश।
बीडीओ प्रदीप कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण,दिया कई आवश्यक दिशा-निर्देश।
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर प्रखंड प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
बिहार डेस्क,बगहा।लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शनिवार को बगहा एक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने निरीक्षण किया।इस दौरान बीडीओ ने बगहा-01 नगर क्षेत्र एवं प्रखंड बगहा एक के ग्रामीण क्षेत्रों के एक दर्ज़न से अधिक छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये।इस दौरान बीडीओ ने छठ घाटो की साफ सफाई, छठ घाट आवागमन मार्ग, पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चेंजिग रूम,सुरक्षा आदि को व्यवस्था दुरुस्त रखने को बात कही।बीडीओ ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में चार दिवसीय छठ महापर्व की तैयारी जोर शोर से की जा रही है।छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर स्वच्छता कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।उन्होंने बताया कि गंडक नदी एवं तिरहुत नहर के अधिक पानी वाले जगहों पर बेरिकेडिंग की व्यवस्था करने को निर्देश दिया गया।इसके अलावा गोताखोरों की भी तैनाती की जाएगी साथ ही बीडीओ ने उक्त विभिन्न छठ घाटों पर तैनात अधिकारियों एवं पंचायत कर्मियों को निर्देश दिया कि छठि पर्व की पूजा के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचती हैं। ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कर्मियों को घाटों पर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के आवश्यक निर्देश दिए।



