बीईओ ने बीआरसी बगहा दो अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्राचार्यों को दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।
बीईओ ने बीआरसी बगहा दो अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्राचार्यों को दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।
बिहार डेस्क,बगहा। प्रखंड बगहा दो के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुदन राम द्वारा विद्यालय के प्राचार्यो के साथ एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रखंड बगहा दो के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार यादव भी मौजूद रहे। बैठक में बीईओ ने प्रखंड संसाधन केंद्र बगहा दो अंतर्गत सभी मतदान केंद्र वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विद्यालयों में मतदान दिवस से पूर्व मूलभूत सुविधाओं को विद्यालय में उपलब्ध कराकर इसका रिपोर्ट बीआरसी बगहा दो कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे।जिसमें विद्यालयों के प्राचार्यों को कहा गया कि मतदान केंद्र वाले विद्यालय में बिजली,पानी, रैंप,बेंच डैक्स,3 पीन प्लग बोर्ड आदि की व्यवस्था उपलब्ध होना चाहिए। आगामी 11 नवंबर को मतदान दिवस के दिन आने वाले मतदान कर्मियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो साथ ही मतदान केंद्र में रैम्प की व्यवस्था भी की जाए।जिससे दिव्यांगों को मतदान करने में किसी प्रकार का समस्या ना हो। इसके साथ ही दोनों प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय में साफ सफाई और अन्य व्यवस्था को लेकर प्राचार्यों को कई दिशा- निर्देश दिया गया। बैठक में बीईओ, एमडीएम प्रभारी धीरज जायसवाल,विद्यालय के प्राचार्य में नीतू कुमारी, रानी कुमारी,पवन कुमार, विनोद कुमार आदि तमाम प्राचार्य मौजूद थे।


