बगहा-02 नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील छठ घाटों एसडीआरएफ की टीम रहेंगे मौजूद।
बगहा-02 नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील छठ घाटों एसडीआरएफ की टीम रहेंगे मौजूद।
बिहार डेस्क,बगहा।शुक्रवार को छठ महापर्व और आचार संहिता को लेकर का बगहा दो प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम और नवागत अंचलाधिकारी वसीम अकरम ने अपने कर्मियों के साथ बैठक किया।अंचल बगहा दो के नवागत अंचलाधिकारी वसीम अकरम ने बताया कि अंचल बगहा दो अंतर्गत बगहा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर संवेदनशील और अति संवेदनशील घाटों पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी। इसके साथ ही सीओ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर आचार संहिता लागू है। जिसको लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को इसका शत प्रतिशत पालन करना है। किसी भी तरह का माइकिंग छठ घाटों पर नहीं करना है। पोस्टर,बैनरों आदि का उपयोग नहीं करना है। ऐसा करने वाले लोगों पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। मौके पर राजस्व पदाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी और अन्य राजस्व कर्मी में मौजूद थे।इसके साथ ही प्रखंड बगहा दो के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम ने बगहा नगर एवं प्रखंड बगहा दो क्षेत्र के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान विभिन्न छठ घाटों पर लोगों की सुरक्षा और आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया।बीडीओ ने सभी छठ घाटों पर मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह के आचार संहिता का उल्लंघन कोई भी ना करे।इसका विशेष ध्यान देना हैं।पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई की सुनिश्चित जाएगी।

