E-PaperElectionsFestivelMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsTravelझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिहारराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

बगहा के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह,भगवान भास्कर एवं छठ व्रतियों से लिया आशीर्वाद।

भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने विभिन्न छठ छठ घाटों पर पहुंचकर छठी मैया का आशीर्वाद लिए एवं जनता जनार्दन से मिले

बगहा के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह,भगवान भास्कर एवं छठ व्रतियों ने लिया आशीर्वाद।

 

 

 बिहार डेस्क,बगहा।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान बगहा में जहां धार्मिक और आस्था का जनसैलाब नजर आया, वहीं राजनीतिक सरगर्मी भी देखने को मिली। 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने मंगलवार को ऊषा अर्घ्य के दौरान बगहा क्षेत्र के शायरी माई स्थान छठ घाट, गोलाघाट छठ घाट,नारायणापुर घाट छठ घाट, बच्चा बाबू छठ घाट समेत अन्य छठ घाटों पर छठी मैया का आशीर्वाद लिए एवं जनता जनार्दन से मिले और छठ व्रतियों से मुलाकात कर उनका भी आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके पूर्व छठ महापर्व के तीसरे दिन भी भाजपा प्रत्याशी राम सिंह बगहा। के विभिन्न घाटों पर व्रतियों से मुलाकात की हुई थी।भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व लोक आस्था, प्रकृति और पवित्रता का प्रतीक है। मैं भगवान भास्कर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।इसके साथ ही राम सिंह ने छठ घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। छठ पूजा के बीच राम सिंह का यह दौरा जहां धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा,वहीं उन्हें जनता से सीधे जुड़ाव का अच्छा अवसर प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!