बगहा में विजयादशमी को दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन पूजन कर मेले का लुप्त उठाए,गूंजा जय माता दी का जयकारा।
बगहा में विजयादशमी को दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन पूजन कर मेले का लुप्त उठाए,गूंजा जय माता दी का जयकारा।
बिहार डेस्क,बगहा। बगहा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा।जहां श्रद्धालुओं विजयदशमी के दिन विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर माता का विधि-विधान, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और इसी भक्तिमय माहौल के साथ विजयादशमी का समापन हुआ। बगहा नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देर रात तक कतारों में खड़े रहे।माता का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिये।इस दौरान शासन-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तत्परता दिखाई।आला अधिकारियों ने स्थानीय थानाध्यक्षों के साथ क्षेत्रों में भ्रमशील रहे और पूरी तरह से मुस्तैद रहे। बगहा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।पुलिस अधीक्षक बगहा,सुशांत कुमार सरोज,अनुमंडल पदाधिकारी,बगहा गौरव कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा,कुमार देवेंद्र,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर रागिनी कुमारी सहित प्रखंड बगहा एक एवं दो के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, बिड्डू कुमार राम ने खुद मोर्चा संभालते हुए बगहा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।उन्होंने पूजा स्थलों पर तैनात दंड अधिकारियों पुलिस पदाधिकारियों एवं पूजा समिति के सदस्यों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विजयादशमी को लेकर बगहा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा पूजा पंडालों में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।अत्यधिक भीड़ के कारण बगहा नगर के कुछ जगहों पर यातायात जाम की स्थिति भी बनी रही, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।वही बगहा नगर के गोपीनाथ मार्केट के समक्ष एनएच727 मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात थानाध्यक्ष पुलिस बलों के साथ मोर्चा संभालते हुए आवागमन सुचारू रूप संचालन कराते रहे।बगहा 02 नगर के दुर्गा पूजा समिति चीनी मिल रोड, दुर्गा पूजा समिति रेलवे स्टेशन चौक,दुर्गा पूजा समिति मीना बाजार, दुर्गा पूजा समिति पटखौली, मालकौली पूजा समिति एवं बगहा 01 नगर के दुर्गा पूजा समिति पारसनगर,दुर्गा पूजा समिति आरोग्य जांच घर परिसर,मां जगदंबे पूजा समिति बांबे बाजार,नव दुर्गा पूजा समिति मवेशी अस्पताल,मां दुर्गा पूजा समिति काली स्थान आदि स्थानों पर पूजा-अर्चना के साथ भारी मेला लगा रहा। जिसमें महिला, पुरुष, युवक-युवतियों एवं श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। प्रशासन ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे चप्पे पर तैनात रहे और स्थिति पर पैनी नजर बनाए रहे।दूसरी तरफ बगहा बाजार स्थित लक्ष्मी चौक पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गयाभक्तों ने संकीर्तन में भाग लिया और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण रहा। प्रशासन की सख्ती और सजगता के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई,।विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी की दर्शन पूजन कर मेला आनंद लिया।इसके साथ ही श्रद्धालु पूजा पंडालों एवं माता रानी के साथ सेल्फी लेते भी दिखे।विभिन्न पूजा पंडालों के पूजा समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।

