CrimePolice Good Workक़ानूनी जानकारीक्राइमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा पुलिस सख्त:12 अभियुक्त गिरफ्तार,223.23 लीटर अग्रेंजी एवं 115 लीटर देशी शराब समेत 01 कार और 03 मोटरसाइकिल जब्त।

बगहा पुलिस सख्त:12 अभियुक्त गिरफ्तार,223.23 लीटर अग्रेंजी एवं 115 लीटर देशी शराब समेत 01 कार और 03 मोटरसाइकिल जब्त।बगहा एसपी ने प्रेस रिलीज जारी करके दी जानकारी।

बिहार डेस्क,बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 12 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 67 वारंट का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 12 हैं। जिसमें शराब के सेवन के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 03,अन्य कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 02,वारंट में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 07 की हुई हैं।इसके साथ 223.23 लीटर अग्रेंजी एवं 115 लीटर देशी शराब समेत 01 कार और 03 मोटरसाइकिल जब्त किया गया है।एसपी ने आगे बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 600,शमन राशि 02,18,000 रूपये हैं।मंगलवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा आवागमन वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!