Best News StoryJhansi
Trending

झाँसी जनपद अंतर्गत महानगर में जुमे की नमाज़ को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन है अलर्ट मोड पर—-*

*झाँसी जनपद अंतर्गत महानगर में जुमे की नमाज़ को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन है अलर्ट मोड पर—-*

 

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,सूर्या न्यूज़ 24,झाँसी)

*मरकजी मस्जिद सैयर गेट मार्ग पर किया पैदल भ्रमण और कसाई मंडी/ओरछा गेट का किया भ्रमण—-*

*संवेदनशील क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से की वार्ता—-*

*शुक्रवार सुबह से ही मस्जिदों के आस-पास पुलिस अधिकारियों की सक्रियता रही—-*

झाँसी जनपद अंतर्गत जिलाधिकारी-मृदुल चौधरी (IPS) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-बी०बी०जी०टी०एस०मूर्ति (IPS) ने पुलिस बल के साथ शहर के शहर के प्रमुख मस्जिद मार्गों परकिया पैदल भ्रमण एवं अन्य संवेदनशील इलाकों का दौरा किया….
D.M-मृदुल चौधरी (IAS) और S.S.P-बी०बी०जी०टी०एस०मूर्ति (IPS) ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर नगरवासियों से वार्ता करते हुए सभी को भरोसा दिलाया कि प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों सदर, नवाबाद, सीपरी बाजार, बड़ा बाज़ार और अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने गहन निगरानी की और ड्रोन कैमरों और CCTV की मदद से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नज़र रखी गई….
जिलाधिकारी-मृदुल चौधरी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएँ और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें।
भ्रमण के दौरान एस०एस०पी० ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन की नज़र है, आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई तुरंत की जाएगी….
उन्होंने बताया कि प्रशासन की तैयारी पूरी है शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त नगर निगम के पीए सिस्टम से लगातार शांति और आपसी सौहार्द की अपील की जा रही है और हर थाने में कंट्रोल रूम सक्रिय कर निगरानी तेज कर दी गई है….
भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)-शिव प्रताप शुक्ल और पुलिस अधीक्षक (नगर)-सुश्री प्रीति सिंह तथा मजिस्ट्रेट-प्रमोद झा सहित संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष एवं पुलिस टीम मौजूद रही।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!