CrimeE-PaperMake it ModernMobile PhonesPolice Good WorkReviewsTravelक़ानूनी जानकारीक्राइमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending
पिपरासी पुलिस ने एक मोटरसाईकिल स 86.4 लीटर अग्रेंजी शराब किया जब्त।
पिपरासी पुलिस ने एक मोटरसाईकिल से 86.4 लीटर अग्रेंजी शराब किया जब्त।
बिहार डेस्क,बगहा।बगहा पुलिस जिले अंतर्गत पिपरासी थाना क्षेत्र मे पिपरासी पुलिस ने छापेमारी कर 86.4 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शनिवार को प्रेस रिलीज के माध्यम से दिया।उन्होंने बताया कि पिपरासी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से थोरी के रास्ते एक मोटरसाइकिल से शराब का परिवहन होने वाला है। सूचना के आधार पर पिपरासी थानाध्यक्ष ने छापेमारी के साथ विशेष समकालीन अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए थोरी के रास्ते आने-जाने वाले वाहनों की संघन जांच की और एक मोटरसाइकिल से 86.4 लीटर अग्रेंजी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में पिपरासी थाना द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



