पुलिसिंग कार्य लापरवाही के आरोप में धनहा व लौकरिया थानाध्यक्ष हुए निलंबित।
पुलिसिंग कार्य लापरवाही के आरोप में धनहा व लौकरिया थानाध्यक्ष हुए निलंबित।
बिहारडेस्क,बगहा।पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा पुलिसिंग में लापरवाही को लेकर धनहा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार व लौकरिया थानाध्यक्ष अनुज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वही धनहा थाना की कमान इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को दिया गया है। वही लौकरिया थाना की कमान महिला थानाध्यक्ष विभा कुमारी को सौंपा गया है।समाचार के मुताबिक के अनुसार पशु तस्करों के घर छापेमारी के दौरान पुलिस की संख्या कम होने के कारण पशु तस्करों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में धनहा थाना के दरोगा प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये और मारपीट के दौरान उनकी रिवॉल्वर भी छीन ली गई।अमित कुमार सिंह को धनहा व विभा कुमारी को लौकरिया थाने की कमान सौंपी गयी। हालांकि तीसरे दिन पुलिस ने आरोपियों के घर जांच-पड़ताल कर रिवॉल्वर बरामद कर ली। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वही लौकरिया थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह को भी पुलिसिंग कार्य में लापरवाही पाये जाने के कारण लाइन हाजिर किया गया।पुलिस निरीक्षक अमित कुमार सिंह जो पहले धनहा अंचल के अंचल निरीक्षक थे। उनको थानाध्यक्ष धनहा बनाया गया। पुलिस निरीक्षक रामाकांत तिवारी जो विशेष कार्य पदाधिकारी और एसटीएफ प्रभारी बगहा के पद पर थे। उन्हें धनहा अंचल के अंचल निरीक्षक का कार्यभार सौंपा गया। पुलिस अवर निरीक्षक विभा कुमारी जो पुलिस कार्यालय बगहा में डीबीसी शाखा प्रभारी थीं। उनको लौकरिया थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि विभाग ने पुलिसिंग में जवाबदेही सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग लगातार थाने और अंचल स्तर पर निगरानी रख रहा है। ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।



