शनिवार को बगहा और रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन रहा तेज, भाजपा के वर्तमान विधायक राम सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी जयेश सिंह आप सहित कई दलों के प्रत्याशी ने भरा पर्चा।
शनिवार को बगहा और रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन रहा तेज। भाजपा के वर्तमान विधायक राम सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी जयेश सिंह,आप पार्टी सहित कई दलों के प्रत्याशी ने भरा पर्चा।
अनुमंडल कार्यालय में दिखा विभिन्न पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़।
बिहार डेस्क,बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के छठे दिन बगहा और रामनगर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को बगहा विधानसभा सीट से कुल 08 जबकि रामनगर से 03 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर बगहा अनुमंडल कार्यालय में भारी गहमागहमी देखने को मिली। बगहा एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी गौरव कुमार ने जानकारी दी कि बगहा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक राम सिंह, कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह, आम आदमी पार्टी के शेषनाथ चौधरी, राहुल कुमार तिवारी (राइट टू रिकॉल), और निर्दलीय के तौर पर शिव चौधरी सहित कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं, रामनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर अंजलि कृति ने बताया कि भाजपा की ओर से नंदकिशोर राम, जनसुराज पार्टी से पप्पू रंजन, और संजय हाजरा ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे, जिससे अनुमंडल कार्यालय परिसर में भारी भीड़ रही। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी।अनुमंडल पदाधिकारी बगहा गौरव कुमार ने बताया कि शहर में भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए प्रत्याशियों के लिए रूट चार्ट निर्धारित किया गया था, और उसी के अनुसार उन्हें अनुमंडल कार्यालय पहुंचने की अनुमति दी गई।


