04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने बगहा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान, जनता से मांगा आशीर्वाद।
04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने बगहा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान, जनता से मांगा आशीर्वाद।
बगहा। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे उम्मीदवार अब जनसंपर्क तेज कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी क्रम में बगहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने सोमवार को बगहा विधानसभा अंतर्गत बगहा नगर के सोझीघाट हरहा चौक, कमलनाथ तिवारी चौक, आर्यसमाज मंदिर चौक, हनुमान गढ़ी, गुदरी बाजार, मारवाडी मोहल्ला, नवकी बाजार,बगहा
1 बाजार में जनसंपर्क किया।इसके साथ ही बगहा ग्रामीण मंडल में जनसंपर्क के दौरान चखनी रजवटिया पिपरिया, बड़गांव, नवकाटोला, बंचहरी, खरपोखरा, सिरिसिया, पिपरडाढ़ी, महीपुर, भथौड़ा, कोटवा, पाकड़गांव, तेलिया टोला एवं परसा में जनता जनार्दन से मिलकर आशीर्वाद लियामजनसंपर्क के दौरान बगहा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी राम सिंह को गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें दोबारा विजयी बनाने का भरोसा जताया।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करने के साथ आशीर्वाद मांगा।उन्होंने अपने पांच साल के उपलब्धियों को गिनाया।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ समर्थक भी मौजूद रहे।भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
मैं वादा करता हूँ कि बगहा के विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए दिन-रात मेहनत करता रहूँगा।आपका समर्थन,आपका वोट — यही मेरी सबसे बड़ी जीत है।उन्होंने जनता से अपील किया है कि आप सभी विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए एनडीए को पुनः समर्थन दें। उन्होंने कहा कि बगहा का मन अब भी विकास और सुशासन के साथ है। जनता का अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मुझे फिर से सेवा का अवसर देगा।

