E-PaperElectionsFeaturedMake it ModernMobile PhonesPolicticsReviewsTravelपॉलिटिक्सबिहारराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

आगामी 06 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रामनगर में करेंगे चुनावी सभा तो वही  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बगहा में करेंगे चुनावी सभा।

आगामी 06 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रामनगर में करेंगे चुनावी सभा तो वही  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बगहा में करेंगे चुनावी सभा।

—- बगहा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह एवं रामनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर राम के समर्थन में करेंगे प्रचार।

बिहार डेस्क,बगहा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी जिले अंतर्गत 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के नगर के बबुई टोला खेल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनावी सभा आगामी 06 नवंबर को सुबह 10 से आरंभ होगा। उनका यह आगमन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में होगा।तो वही रामनगर विधानसभा क्षेत्र के खैरवा टोला में भारत के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह का आगमन होगा।जो रामनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर राम के समर्थन में आगामी 06 नवंबर को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह का चुनावी सभा कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से आरंभ होगा ।उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद दुबे की भी गरियाममयी उपस्थिति रहेगी। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बगहा में जनसभा को संबोधित कर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे और मतदाताओं से बगहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील करेंगे।तो वही गृहमंत्री, भारत सरकार अमित शाह रामनगर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे और मतदाताओं से रामनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर राम को भारी मतों से जिताने की अपील करेंगे।राम सिंह बगहा से भाजपा के वर्तमान विधायक और एनडीए के उम्मीदवार हैं, जिन्होंने 2020 के चुनाव में भी इस सीट से जीत दर्ज की थी।तो वही नंदकिशोर राम भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और रामनगर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के उम्मीदवार हैं।आपको बताते चले कि आगामी 06 नवंबर को दोनों जनसभा भाजपा और एनडीए के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।गृहमंत्री,भारत सरकार अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी अपनी ओजस्वी शैली में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की नीतीश कुमार सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाएंगे। इसके साथ ही, वे राष्ट्रवाद, सुरक्षा और सुशासन जैसे मुद्दों पर जोर देते हुए विपक्ष पर हमला बोलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!