ऐ बूढ़ा, इतने जूते मारूंगी कि अपनी शक्ल भूल जाओगी। तुम्हारे बाप के नौकर नहीं हैं।
महिला दारोगा के बिगड़े बोल,अधिकारियों ने किया लाइनहाजिर

ऐ बूढ़ा, इतने जूते मारूंगी कि अपनी शक्ल भूल जाओगी। तुम्हारे बाप के नौकर नहीं हैं।

ये सड़क छाप भाषा किसी चोर उचक्के की नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में गुंडों,बदमाशों को संरक्षण देने वाली यूपी पुलिस के एक महिला दारोगा की है। जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे, ना मान न सम्मान, न अम्मा न दादी सीधा
“ऐ बूढ़ा, इतने जूते मारूंगी कि अपनी शक्ल भूल जाओगी। तुम्हारे बाप के नौकर नहीं हैं।”
आपको यह सुनकर कोई हैरानी नहीं हुई होगी क्योंकि आप लोग जो भी पुलिस थाना या चौकी किसी काम की अर्जी लेकर गए होंगे तो आपको ऐसी भाषा या इससे भी भयावह अपशब्द सुनने को मिले होंगे।
खैर महिला दारोगा उमा अग्रवाल जो कि सदर कोतवाली क्षेत्र में दारोगा पद पर तैनात थी उनकी यह वीडियो फिल्म किसी ने अपने मोबाइल पर बना ली और फिर क्या था ? वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। उन्नाव पुलिस ने अधिकार ट्विटर हैंडल पर महिला दारोगा उमा अग्रवाल को लाइन हाजिर करने के साथ साथ अन्य विभागीय कार्यवाही की भी बात की है।
लेकिन एक सवाल यह है कि क्या उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज आएंगे। न जाने कितने लोग रोज पुलिस की इसी बेइज्जती का शिकार होते है। और उनकी शिकायती भी होती है लेकिन कार्यवाही के नाम पर सब शून्य हो जाता है।
सूर्या न्यूज़ 24 एक मुहिम चलने जा रहा है अगर पुलिस या प्रशासन का कोई भी अधिकारी आपसे रिश्वत मांगे या बदसलूकी करें तो उसका वीडियो बनाए और हम तक भेजिए हम उसे जगजाहिर करेंगे और आपके साथ दोबारा कोई घटना नहीं होगी। व्हाट्सएप करे -7905616732

