बगहा एसपी ने माह अक्टूबर-2025 का मासिक अपराध गोष्टी का किया आयोजन, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

बगहा एसपी ने माह अक्टूबर-2025 का मासिक अपराध गोष्टी का किया आयोजन, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।
एसपी ने बिहार विधानासभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण,भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी एसडीपीओ, पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बिहार डेस्क,बगहा।पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत कुमार सरोज की अध्यक्षता में पुलिस जिला बगहा के पुलिस सभागार में जिला स्तरीय माह अक्टूबर-2025 का मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित बगहा, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक साईबर, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक बगहा, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा,रामनगर,पुलिस निरीक्षक अंचल,थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी शामिल हुए।अपराध गोष्ठी में एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को लंबित काण्डों का ससमय निष्पादन, गश्ती समीक्षा, वाहन जॉच निरोधात्मक कार्रवाई, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन का ससमय निष्पादन, अवैध बालू खनन कारोबारियों के विरूद्ध छापेमारी, डायल-112, सीसीटीएनएस, मद्यनिषेध अभियान के अन्तर्गत निरतंर छापामारी करने इसके अतिरिक्त बीते माह अक्टुबर 2025 में लंबित काण्डों का ससमय निष्पादन,वारंट का निष्पादन, बालू खनन के विरूद्ध छापेमारी,गश्ती, इत्यादि में सभी थाना का मुल्यांकन किया गया। जिसके उपरान्त बगहा अनुमंडल अंतर्गत धनहां थानाध्यक्ष को प्रथम स्थान, थानाध्यक्ष मितहां द्वितीय तथा थानाध्यक्ष चौतरवा तृतीय स्थान तथा रामनगर अनुमंडल अंतर्गत थानाध्यक्ष रामनगर को प्रथम, थानाध्यक्ष सेमरा द्वितीय तथा थानाध्यक्ष लौकरिया तृतीय स्थान प्राप्त करने पर इन्हें सम्मानित किया गया एवं बिहार विधानासभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण,भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर,बगहा रागिनी कुमारी,कुमार देवेंद्र एवं सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्षों एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बगहा पुलिस जिला के माह अक्टुबर-2025 की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुल गिरफ्तारी 566 (काण्ड में गिरफ्तारी 262,वारंट में गिरफ्तारी-304) की गई है।वाहन फाईन कुल- 58,79,000 रूपये जुर्माना लगाया गया। देशी/विदेशी शराब की कुल 2082.17 लीटर की बरामदगी की गई हैं । कुल 1003.15 लीटर शराब की विनष्टीकरण किया गया हैं वारंट का निष्पादन में बीडब्ल्यू-339, एनबीडब्ल्यू-801,कुर्की-13 किया गया हैं। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को मद्देनजर पुलिस जिला बगहा में अवैध अग्नेयास्त्र में 14 आर्म्स, 20 कारतुस, 22 खोखा,02 मैगजीन की बरामदगी किया गया एवं मिनी गन फैक्ट्री का उद्धभेदन करते हुए भारी मात्रा में अवैध अग्नेयास्त्र बनाने का उपकरण बरामद किया गया।


