E-PaperElectionsReviewsTravelबिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

रामनगर विधानसभा के दोन पंचायत में 15000 हजार मतदाता किया वोट वहिष्कार

बिहार डेस्क,बगहा।बिहार 2025 के विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण अंतर्गत पश्चिम चंपारण जिला के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के दोन पंचायत में ग्रामीणों ने मतदान का वहिष्कार कर दिया है। पंचायत के करीब 22 गांव में शामिल गर्दी दोन, नौरंगिया दोन, खैरहनी दोन, लक्ष्मीपुर दोन, गोबरहिया दोन, बेतहानी दोन समेत वोट बहिष्कार किया है। 15 हजार से अधिक मतदाता दिन में 11 बजे तक किसी भी बूथ पर एक भी वोट नहीं डाला। बूथों पर केवल सुरक्षाकर्मी और मतदानकर्मी ही मौजूद दिखाई पड़े।ग्रामीण गांवों में जगह-जगह पोस्टर लगाकर, यह लिखा था कि ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं, बिजली नहीं तो वोट नहीं, शिक्षा नहीं तो वोट नहीं, स्वास्थ्य सुविधा नहीं तो वोट नहीं, नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं।’ पोस्टरों पर ‘दोनवासी की यही पुकार, अबकी बार वोट वहिष्कार। बीएलओ ने मतदाता पर्चियां ग्रामीणों में बांटी थीं, जिन्हें ग्रामीणों ने लौटा दिया था। इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें ग्रामीण सामूहिक रूप से मतदान बहिष्कार की घोषणा करते नजर आए थे।ग्रामीणों का बताना है कि आजादी के 78 साल गुजर गये पर गांवों में सड़क, बिजली, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क नहीं हैं, हर चुनाव में नेता आते हैं और वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद कोई लौटकर नहीं आता। इस बार हम सबने तयकर लिया है कि ‘विकास नहीं तो वोट नहीं।’ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विकास कार्यों की ठोस गारंटी नहीं मिलेगी, वहिष्कार जारी रहेगा। वोट बहिष्कार की सूचना पर रामनगर के बीडीओ, सीओ और जीविका प्रखंड समन्वयक वहां पहुंचकर लोगों से मतदान करने की अपील की,पर ग्रामीणों ने बात नहीं मानी। बगहा के एसपी भी पहुंचे, संवाद करने की कोशिश की, पर ग्रामीण अपने निर्णय पर अड़े रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!