
सोमेश पांडेय को केंद्रीय राज्यमंत्री ने सौंपा बगहा अनुमंडल के मीडिया प्रभारी का दायित्व।
—- सोमेश पांडेय बने भाजपा के अनुमंडल मीडिया प्रभारी,भाजपा जिलाध्यक्ष समेत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ देने के साथ ही हर्ष व्यक्त किया।
बिहार डेस्क/बगहा।भाजपा के बगहा अनुमंडल के लिए मीडिया प्रभारी के पद पर सोमेश पांडेय को मनोनीत किया गया है। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने अपने पत्र के माध्यम से इसकी घोषणा की है। जिसमें भाजपा के ईमानदार,कर्मठ और निष्ठावान वर्तमान भाजपा सोशल मीडिया बिहार के सहसंयोजक सोमेश पांडेय को भाजपा बगहा अनुमंडल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। जो 17 नवंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से बगहा अनुमंडल के लिए मीडिया प्रभारी के रूप में नियूक्त सोमेश पाण्डेय अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्ष रूप से जनहित को ध्यान में रखते हुए बिना किसी लोभ लालच के कार्य करेंगे वही भाजपा के नवनियुक्त बगहा अनुमंडल के मीडिया प्रभारी सोमेश पांडेय ने कहा कि केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा मुझे इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देने के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूं साथ ही इस दायित्व को बखूबी पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ कार्य करने का काम करूंगा।बगहा अनुमंडल के लिए मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनयन किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल,शिपू चौबे, मनोज कुमार सिंह,रतेन्द्र नाथ तिवारी, सतीश वर्मा,केशव चौबे, हृदयानन्द दुबे,सुजीत चौरसिया, तुषार सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव,प्रमोद राम,राजन गुप्ता विशाल पांडेय, प्रमोद प्रसाद काजू, धनंजय यादव,आशुतोष मालवीय,मंटू दुबे,सुरेश मिश्रा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्यों ने बधाई शुभकामनाएं संदेश देने के साथ ही हर्ष व्यक्त किया।

