ई किसान भवन बगहा- 01:अर्थ गंगा अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वाधान में (किसानों के लिए जैविक) प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण।
ई किसान भवन बगहा- 01:अर्थ गंगा अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वाधान में (किसानों के लिए जैविक) प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण।
बगहा। सोमवार को प्रखंड बगहा एक स्थित ई किसान भवन के सभागार में अर्थ गंगा अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वाधान में (किसानों के लिए जैविक) प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला की अध्यक्षता अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी,बगहा राजेश कुमार एवं संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक नवल के द्वारा किया गया। जिसमे विभाग के सभी पदाधिकारी,कर्मी एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान उपस्थित रहे।बैठक में किसानों को मुख्यतः प्राकृतिक खेती का बढ़ावा देते हुए प्राकृतिक खेती के इनपुट का प्रयोग का विधि बताते हुए जैसे बीजामृत,जीवामृत, घनजीवामृत,निमास्त्र, ब्रम्हास्त्र अग्रिस्त आदि का विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने इस पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती करने से मिट्टी का पीएच बना रहता है।मौके पर जिला के नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार,जिला नोडल कृषि समन्वयक सुनील कुमार,सहायक तकनीकी प्रबंधक गौतम कुमार,सुमन साही,पशुपालन पदाधिकारी राकेश कुमार,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी साहिल कुमार,लेखापाल रितेश कुमार,सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं तमाम किसान उपस्थित थे।




