Best News StoryE-PaperFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good WorkRecipesReviewsTravelUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

नवपदस्थापित बगहा एसपी रामानंद कौशल ने संभाला पदभार, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

नवपदस्थापित बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने संभाला पदभार, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

भास्कर दिवाकर ,बिहार डेस्क,बगहा।बगहा पुलिस जिला के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कौशल के पद का औपचारिक रूप से पुलिस मुख्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण के अवसर पर नवपस्थापित बगहा एसपी रामानंद कौशल को पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।जिसमे सुसज्जित पुलिस बल द्वारा अनुशासित एवं सम्मानपूर्ण सलामी दी गई। पुलिस जिला बगहा में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक का आगमन के उपरांत पुलिस कार्यालय में पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा, रामनगर कुमार देवेंद्र,रागिनी कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक,एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।इस दौरान नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल को बुके देकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वागत किया गया।नवपदस्थापित एसपी रामानंद कौशल ने बगहा पुलिस जिले की विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई,महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।नवपदस्थापित एसपी ने कहा कि बगहा पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता है। अपराधियों को चेताते हुए उन्होने कि जिला छोड़ें या फिर जेल जाने को तैयार रहें।वहीं पुलिस महकमें में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिसकर्मी निर्धारित वर्दी में रहे, जनता से गलत व्यवहार न हो। इन बातों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा।#suryanews24

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!