प्रताप नगर चौराहा पर ट्रक की टक्कर से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा टूटी

प्रताप नगर चौराहा पर ट्रक की टक्कर से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा टूटी 
दैनिक प्रीतिवाणी साप्ताहिक सूर्या न्यूज़ 24 हरदोई
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार
हरदोई/ बहुजन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंजीनियर सरोज कुमार गौतम जी ने आज दिनांक 18/1/2026 को प्रताप नगर चौराहा, हरदोई में बाबा साहब की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की निंदा की। एक ट्रक डंपर द्वारा प्रतिमा को टक्कर मारने से प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष आकाश आजाद जी ने अपील की कि बाबा साहब की प्रतिमा को जल्द से जल्द पुनः स्थापित किया जाए। ट्रक मालिक से बातचीत के दौरान, उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही प्रतिमा स्थापित करने की व्यवस्था करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बेनीगंज थाने की पुलिस प्रशासन से अपील की कि यदि 24 घंटे में प्रतिमा स्थापित नहीं की गई, तो बहुजन अधिकार मोर्चा धरना प्रदर्शन करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आम जनता को परेशानी हुई, तो बहुजन अधिकार मोर्चा सड़क जाम करने के लिए मजबूर होगा। मौके पर उपस्थित टीम में बहुजन अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल जी, प्रदेश अध्यक्ष आकाश आजाद जी, प्रदेश प्रभारी ए के गौतम, और प्रदेश सचिव अजय अंबेडकर आदि शामिल रहे

