श्रद्धांजलि सभा:डीसीएम राजेश कुमार के निधन पर पीएचसी हरनाटांड़, बगहा-02 में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने शोक व्यक्त करने के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा:डीसीएम राजेश कुमार के निधन पर पीएचसी हरनाटांड़, बगहा-02 में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने शोक व्यक्त करने के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की।

बगहा।बीते 31 दिसंबर 2025 की रात्रि 2 बजे जिला स्वास्थ्य समिति पश्चिमी चंपारण के जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) राजेश कुमार का निधन हो गया।जिससे स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। डीसीएम राजेश कुमार स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन एवं विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा रहे थे।निधन की खबर मिलते ही 03 जनवरी 2026, शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़,बगहा-02 में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश सिंह नीरज के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में हरनाटांड़,बगहा-02 के स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेश सिंह नीरज ने कहा कि दिवंगत डीसीएम राजेश कुमार की आकस्मिक मृत्यु खबर स्वास्थ्य महकमा के लिए अभूतपूर्व क्षति हुई हैं और बेहद ही दुखद हैं। डीसीएम के आकस्मिक मृत्यु उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पीएचसी हरनाटांड, बगहा-02 में किया गया। श्रद्धांजलि सभामें सभी पदाधिकारीगण एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति की कामना तथा उनके स्वजनों को इस दुख की घड़ी में साहस देने की प्रार्थना ईश्वर से की गई। बीसीएम अनिल कुमार ने बताया कि जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) राजेश कुमार 31 दिसंबर 2025 की रात्रि 2 बजे हृदय गति रखने से अचानक इनकी मृत्यु हो गई। डीसीएम राजेश कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ,व्यवहार कुशल व मिलनसार व्यक्ति थे। वे जिला में 15 वर्षों से आशा कार्यक्रम सहित परिवार नियोजन, एनीमिया मुक्त भारत इत्यादि स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए अपना अमूल्य प्रयास कर रहे थे। विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण और जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में उनका महत्वपूर्ण योगदान सराहनीय रहा।मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रणवीर सिंह, राकेश जायसवाल,धर्मेंद्र कुमार मांझी,जितेश चौधरी संतोष कुमार, रंजू कुमारी,अंजू डेविड,बिजेंद्र पटेल रवि राम,ममता कुमारी सुधीश कुमार,संजय सहित आशा, स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थे।




