Best News StoryE-PaperEducationMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsTravelटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण। 

बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

बिहार डेस्क,बगहा। मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी,बगहा चांदनी कुमारी द्वारा मैट्रिक परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसडीएम ने बगहा के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं की जानकारी ली साथ ही प्रशासन द्वारा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को हटाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने आवश्यक निर्देश दी।एसडीएम ने बतायी कि 10+2 प्रोजेक्ट बालिक उच्च विद्यालय पटखौली,बीबीएन कॉलेज अवसानी,सहकारी प्रोजेक्ट आदि विद्यालयों मे मैट्रिक की परीक्षा ली जा रही है।बगहा में कुल 13 केंद्र बनाए गए है।सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है।परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। एसडीएम चांदनी कुमारी ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी बगहा एक पूरन शर्मा,नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा ली गई।सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!