बगहा एसपी ने जनवरी-2026 का जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्टी का किया आयोजन,दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।
बगहा एसपी ने जनवरी-2026 का जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्टी का किया आयोजन,दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।
बिहार डेस्क,बगहा। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल की अध्यक्षता में पुलिस जिला बगहा के पुलिस सभागार में जिला स्तरीय माह जनवरी-2026 का मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित बगहा,पुलिस उपाधीक्षक साईबर,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा, रामनगर,पुलिस निरीक्षक अंचल, थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी शामिल हुए। अपराध गोष्ठी में एसपी रामानंद कौशल ने बगहा पुलिस जिले के सभी थानाध्यक्ष को लंबित काण्डों का ससमय निष्पादन,गश्ती समीक्षा,वाहन जॉच, निरोधात्मक कार्रवाई, पासपोर्ट,चरित्र सत्यापन का ससमय निष्पादन,अवैध बालू खनन कारोबारियों के विरूद्ध छापेमारी, डायल-112, सीसीटीएनएस,मद्यनिषेध अभियान के अन्तर्गत निरतंर छापामारी करने इसके अतिरिक्त बीते माह जनवरी 2028 में लंबित काण्डों का ससमय निष्पादन,काण्ड के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने वारंट का निष्पादन,बालू खनन के विरूद्ध छापेमारी,गश्ती इत्यादि में सभी थाना का मुल्यांकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। एसपी रामानंद कौशल ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा, रामनगर,पुलिस निरीक्षक अंचल,थानाध्यक्ष को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।एसपी ने बगहा पुलिस जिला के माह जनवरी 2026 की उपलब्धि के बारे जानकारी देते हुए बताया कि बगहा पुलिस जिले में कुल सजा 293 में 01 हत्या,01 एन०डी०पी०एस० एक्ट,01 आर्म्स एक्ट एवं उत्पाद वाद धारा-37 के अतंर्गत अभियुक्त-290 को 5,80,000/-रू जुर्माना की सजा दी गई।बगहा पुलिस जिले में कुल गिरफ्तारी 329 में काण्ड में गिरफ्तारी 184, वारंट में गिरफ्तारी-145 की हुई हैं। वाहन फाईन कुल- 38,69,500 रुपए चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस जिले में कुल 1330.255 लीटर देशी एवं विदेशी बरामदगी की गई।कुल 2760.5 लीटर शराब की विनष्टीकरण की गई। एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस जिले में वारंट में निष्पादन में 320 बीडब्ल्यू, 541 एनबीडब्ल्यू,30 कुर्की,112 इस्तेहार का हुआ हैं साथ ही बगहा पुलिस जिले में जब्त अवैध 02 अग्नेयास्त्र,02 जिन्दा कारतुस की बरामदगी की गई हैं।मौके पर पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह,बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार,महिला थानाध्यक्ष पूप्षा कुमारी टिवंकल, एससी/एसटी थानाध्यक्ष वंदना कुमारी, यातायात थानाध्यक्ष मनोज कुमार,भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट,सेमरा थानाध्यक्ष,लौकरिया थानाध्यक्ष,नौरंगिया थानाध्यक्ष सहित सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।





