एपी पाठक पुर्व वरिष्ठ नौकरशाह सह संस्थापक बाबु धाम ट्रस्ट एवम् अध्यक्षा मंजूबाला पाठक का 17 फरवरी से 22 फरवरी तक चंपारण भ्रमण कार्यक्रम।
एपी पाठक पुर्व वरिष्ठ नौकरशाह सह संस्थापक बाबु धाम ट्रस्ट एवम् अध्यक्षा मंजूबाला पाठक का 17 फरवरी से 22 फरवरी तक चंपारण भ्रमण कार्यक्रम।
बिहार डेस्क,बगहा।17 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता हेतु भ्रमण पर रहेंगे। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु मातृभूमि बड़गो में मुख्य यजमान के रूप में हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा जो ग्रामीणों के सहयोग से सुनियोजित रूप में सहभागिता में संपन्न होगी।17 फरवरी (मंगलवार चंपारण आगमन के दौरा स्थानीय ग्रामीण प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों से भेंट किया जाएगा 18 फरवरी 2026 बुधवार को हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा हेतु कलश यात्रा एवं विशेष पूजा ,मुख्य यजमान के रूप में अपनी धर्मपत्नी मंजूबाला पाठक के साथ विधिवत पूजन एवं सहभागिता रहेगी 19 फरवरी 2026 गुरुवार को वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं के गांवों में सामाजिक संवाद ,शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विषयों पर चर्चा की जाएगी।प्राण-प्रतिष्ठा की अंतिम तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। 20 फरवरी 2026 शुक्रवार को मुख्य कार्यक्रम बड़गो में हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान के रूप में पूजन, हवन एवं प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान ,सामूहिक भंडारा एवं ग्रामवासियों की व्यापक सहभागिता एवं अतिथियों का स्वागत किया जाएगा 21 फरवरी 2026 शनिवार कोवाल्मिकीनगर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं में सामाजिक एवं सांस्कृतिक बैठकों में भागीदारी सुनिश्चित की जाए।युवाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों के साथ संवाद किया जाएगा।22 फरवरी 2026 रविवार को वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं में व्यापक मिलन जुलन एवं किसानों ,नौजवानों की समस्या समाधान।चंपारण टूर का समापन प्रस्थान,जो अगले माह फिर चंपारण आयेंगे।


