AgricultureBagaha Sub divisional hospitalकृषिटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीयसमीक्षा
Trending

एसडीएम ने प्रखंड बगहा एक क्षेत्र के किसानों का शत प्रतिशत किसान पंजीकरण कराने का दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

एसडीएम ने प्रखंड बगहा एक क्षेत्र के किसानों का शत प्रतिशत किसान पंजीकरण कराने का दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

लोकल सत्ता
बगहा। गुरुवार को प्रखंड बगहा एक के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने किसान पंजीकरण को लेकर प्रखंड क्षेत्र के
24 पंचायत के मुखिया,पैक्स अध्यक्ष,पंचायत समिति सदस्यों के संग एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी,उप प्रमुख सर्वजीत पटेल,प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार,अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय मिश्रा मौजूद रहे। एसडीएम चांदनी कुमारी ने सर्वप्रथम पंचायत जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करते हुए किसान पंजीकरण की गति,उपलब्ध सुविधाओं और किसानों की भागीदारी की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के मुखिया और पैक्स अध्यक्षों ने एसडीएम चांदनी कुमारी को किसान पंजीकरण कराने में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया।जिस पर एसडीएम ने बीडीओ प्रदीप कुमार और सीओ नर्मदा श्रीवास्तव को किसानों के समस्याओं का समाधान कराते हुए अधिक से अधिक किसान पंजीकरण कराने का आवश्यक निर्देश दिया । एसडीएम ने प्रखंड बगहा एक क्षेत्र में शत प्रतिशत किसानों का किसान पंजीकरण कराने का निर्देश दी। उन्होंने बतायी की प्रखंड बगहा एक क्षेत्र के सभी पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों का पंचायत कर्मियों द्वारा ई-केवाईसी एवं किसान पंजीकरण कार्य किया जा रहा है।इस कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराने के लिए उपस्थित स्थानीय मुखिया,पैक्स अध्यक्ष और पंचायत समिति सदस्यों की सहभागिता बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। एसडीएम ने बतायी की प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों का ई-केवाईसी और किसान पंजीकरण कार्य किया जा रहा है।पंचायत जनप्रतिनिधियों से सभी पंचायतों के किसानों को किसान पंजीकरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक किसानों का किसान पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम ने बतायी कि किसान पंजीकरण के उपरांत किसान का एक फॉर्मर आईडी बन जाएगा। जिससे किसान सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। एसडीएम ने पदाधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों को दो दिन के अंदर किसानों का शत प्रतिशत किसान पंजीकरण कराने का सख्त निर्देश दी साथ ही कहा कि किसान पंजीकरण कार्य में किसी भी अधिकारी या कर्मियों द्वारा लापरवाही या अनियमितता बरतने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि किसानों के लिए सरकार के द्वारा कई महत्वपूर्ण योजना संचालित है। पीएम किसान सम्मान निधि, खाद बीज वितरण में लाभ, फसल क्षति के समय मे वास्तविक क्षति का मुआवजा, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की बिक्री सहित कई योजनाएं शामिल है। इसके अलावे किसान पंजीकरण से प्रत्येक किसान की अपनी एक पहचान कायम हो जाएगी। जो मुख्य रूप से सभी योजनाओं का लाभ बगैर सत्यापन के प्राप्त कर सकते हैं। प्रखंड बगहा एक के विभिन्न पंचायतों के सम्मानित जनप्रतिनिधियों से अपील हैं कि अधिक से अधिक किसानों का किसान पंजीकरण के प्रति जागरूक करते हुए शत प्रतिशत किसान पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि पारस बैठा,चखनी पंचायत के मुखिया रवि रंजन यादव,चखनी पैक्स अध्यक्ष पुष्कर पांडेय, रायबारी महुआ पैक्स अध्यक्ष महताब आलम, बडगांव पैक्स अध्यक्ष अखिलेश चौबे, परसा बनचहरी नन्हे सिंह, मेहुडा पैक्स अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव,बीडीसी जयप्रकाश यादव,जयवर्धन मिश्र सहित मुखिया,पैक्स अध्यक्ष और तमाम पंचायत समिति सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!