महाशिवरात्रि के अवसर पर रामनगर और हरनाटांड में विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम चांदनी कुमारी ने एसडीपीओ बगहा व रामनगर के साथ संयुक्त अभियान चलाया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर रामनगर और हरनाटांड में विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम चांदनी कुमारी और एसडीपीओ बगहा व रामनगर ने संयुक्त अभियान चलाया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर रामनगर और हरनाटांड में विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम चांदनी कुमारी और एसडीपीओ बगहा व रामनगर ने संयुक्त अभियान चलाया।
बिहार डेस्क, बगहा।महाशिवरात्रि के अवसर पर रामनगर और हरनाटांड में विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बगहा चांदनी कुमारी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बगहा कुमार देवेंद्र और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,रामनगर रागिनी कुमारी के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान एसडीएम चांदनी कुमारी ने हरनाटांड़ और रामनगर के शिवालयों के अंदर व परिसर के आस-पास और मेले में सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन और सामान्य सुरक्षा की समीक्षा की।उक्त स्थलों पर तैनात पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों से सुरक्षात्मक गतिविधियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हरनाटांड़ और रामनगर के शिवालयों व मेले में तैनात पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दी। एसडीएम चांदनी कुमारी ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए कि वे शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएं। इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने की अपील की साथ मेले में अत्यधिक भीड़भाड़ होने पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के साथ ही संदेह के स्थिति त्वरित स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि उचित कार्रवाई किया जा सकें।

