E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

पूर्णिया पूर्व प्रखंड में पदस्थापित आवास सहायक पवन कुमार का सड़क हादसे में निधन पर बगहा में शोकसभा, आवास सहायकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

पूर्णिया पूर्व प्रखंड में पदस्थापित आवास सहायक पवन कुमार का सड़क हादसे में निधन पर बगहा में शोकसभा, आवास सहायकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

प्रखंड बगहा एक क्षेत्र के आवास सहायकों ने दिवंगत आवास सहायक के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति व मुआवजे की मांग


बिहार डेस्क,बगहा।पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित आवास सहायक पवन कुमार के सड़क हादसे में असामयिक निधन पर शनिवार को बगहा एक प्रखंड मुख्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित आवास सहायकों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। शोकसभा में आवास पर्यवेक्षक नीतीश कुमार, कार्यपालक सहायक फिरोज आलम, आवास सहायक दिलीप कुमार, अजय कुमार, मनोज राम, हेमंत कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि जैसे ही पूर्णिया पूर्व प्रखंड के आवास सहायक पवन कुमार के सड़क हादसे में निधन की खबर की जानकारी प्राप्त हुई आवास सहायकों में शोक की लहर दौड़ गई। आवास सहायकों ने बताया कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड में पदस्थापित आवास सहायक पवन कुमार अपने पीछे चार बच्चों सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद घड़ी में सभी आवास सहायकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।वही आवास सहायकों ने विभाग से मांग किया कि सड़क हादसे में दिवंगत आवास सहायक पवन कुमार के परिजनों को आश्रित के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति (सरकारी नौकरी) दी जाए तथा सम्मानजनक मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। वहीं, स्थानीय आवास सहायकों ने अपनी समस्याओं को भी सामने रखते हुए बताया कि उन्हें पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। कई कर्मियों के परिवार भुखमरी की स्थिति तक पहुंच गए हैं। बच्चों की स्कूल फीस, दैनिक खर्च और बीमार परिजनों का इलाज कराना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। आवास सहायकों ने कहा कि लगातार वेतन नहीं मिलने से उनके घर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है और त्योहार का समय भी बिना उत्साह के बीत रहा है। उन्होंने विभाग से शीघ्र वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!