Make it ModernMobile PhonesNew LookReviewsटॉप न्यूज़पटनाबिहारराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़समस्या
Trending

पश्चिमी चंपारण के 97 भवनहीन विद्यालयों के निर्माण की सदन में जोरदार मांग– भीष्म साहनी।

पश्चिमी चंपारण के 97 भवनहीन विद्यालयों के निर्माण की सदन में जोरदार मांग– भीष्म साहनी।

बिहार डेस्क,बगहा। एमएलसी भीष्म साहनी ने बिहार विधान परिषद में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए  शिक्षा मंत्री से पश्चिमी चंपारण जिले के भवनहीन विद्यालयों के संबंध में सवाल किया। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 97 विद्यालय ऐसे हैं जिनके पास अपना भवन नहीं है, जिससे छात्र-छात्राओं को खुले आसमान के नीचे पठन-पाठन करने को मजबूर होना पड़ता है।भीष्म साहनी ने विशेष रूप से बगहा-1 प्रखंड का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत राज टेसरहिया, बथुवड़िया, अगस्तिया और खेखरिया टोला सहित कुल 16 विद्यालय भवनहीन हैं। उन्होंने कहा कि बारिश, गर्मी और ठंड के मौसम में बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित होती है।
सदन में उन्होंने मांग की कि सभी 97 भवनहीन विद्यालयों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो।
इस पर शिक्षा विभाग की ओर से माननीय मंत्री सुनील कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि भवन निर्माण कार्य बीएसईडीसी, पटना द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।मंत्री के इस आश्वासन पर भीष्म साहनी ने सदन में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!