तीन साल से परेशान परिवादी को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय बगहा से एक सप्ताह में मिला निवारण।
तीन साल से परेशान परिवादी को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय बगहा से एक सप्ताह में मिला निवारण।
बिहार डेस्क,बगहा।बगहा के शास्त्रीनगर वार्ड संख्या-14 में शम्भु साह के घर के सामने शौचालय के गंदा पानी सड़क पर गिराया जा रहा था। इसकी शिकायत परिवादी ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय,बगहा में की और एक सप्ताह में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा इसका समाधान किया गया। समाचार के मुताबिक परिवादी शम्भु साह पिता-स्व.गंगा साह साकिन-शास्त्रीनगर वार्ड संख्या-14, पो0-नरईपुर, थाना-पटखौली, प्रखण्ड-बगहा-2 के निवासी ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय, बगहा में परिवाद दायर गया था किया कि उनके घर के सामने विपक्षी भभूती यादव पे0-स्व0 भागीरथी यादव साकिन-शास्त्रीनगर वार्ड संख्या-14 के द्वारा शौचालय के गंदा पानी सड़क पर गिराया जा रहा है। इसकी शिकायत नगर परिषद, बगहा में किया गया। वही लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा नगर परिषद बगहा द्वारा गंदा पानी के बहाव बंद करने हेतु आदेश दिया गया आज भी गंदा का पानी का बहाव उनके दरवाजे पर किया जा रहा है। इस संबंध में लोक प्राधिकार सह कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद बगहा को नोटिस भेजकर प्रतिवेदन की मांग की गयी। सुनवाई के अंतिम तिथि दिनांक-05.02.2026 को लोक प्राधिकार सह कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बगहा ने प्रतिवेदित किया की परिवाद में वर्णित तथ्यों के संदर्भ में भभूती यादव पिता भागरथी यादव वार्ड संख्या-14 को कार्यालय के द्वारा नोटिस देकर शौचालय का पानी सड़क पर नही बहाने हेतु नोटिस किया गया था, जिसके उपरान्त भभूति यादव द्वारा टंकी का निर्माण करा लिया गया है तथा वर्तमान में शौचालय का पानी सड़क पर नही गिराया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी,बगहा के प्रतिवेदन से स्पष्ट होता है की परिवाद के आलोक में विपक्षी भभूति यादव द्वारा टंकी का निर्माण करा लिया गया है तथा वर्तमान में शौचालय का पानी सड़क पर नही गिराया जा रहा है। परिवादी को अनुतोष प्राप्त है एवं परिवादी द्वारा संतोष व्यक्त की गई।



