FeaturedMake it ModernNew LookPolicticsReviewsTravelटॉप न्यूज़देशदेश दुनियापटनापॉलिटिक्सबिहारराजनीतिलोकल न्यूज़समस्या
Trending

वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में रामपुर हरनाटांड़ सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर उठाई आवाज ।

वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में रामपुर हरनाटांड़ सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर उठाई आवाज ।

वाल्मीकिनगर रामपुर हरनाटांड़ सड़क चौड़ीकरण का मामला विधानसभा में गूंजा, वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने किया मांग।

 

बिहार डेस्क,बगहा।वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में रामपुर हरनाटांड़ सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरेखा के समान है और इसकी बदहाल स्थिति को देखते हुए शीघ्र सुधार की आवश्यकता है। समाचार के मुताबिक वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर से हरनाटांड़ जाने वाले मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में जोरदार तरीके आवाज उठाई है। उन्होंने विधानसभा में सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण सड़क की बदहाल स्थिति की ओर आकृष्ट कराया और शीघ्र सुधार की आवश्यकता बताई हैं विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि रामपुर हरनाटांड़ मुख्य मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरेखा के समान है। इस सड़क से प्रतिदिन ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं, व्यापारियों और पर्यटकों का आवागमन होता है। बावजूद इस एकल सड़क और जर्जर स्थिति में है, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बरसात के मौसम में गड्डों और जलजमाव के कारण स्थिति और भी दैनिय एवं भयावह हो जाती है।उन्होंने बताया कि भारी वाहनों और छोटे वाहनों की एक साथ आवागमन से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। कई जगह सड़क किनारे टूटे हुए हैं,जिससे रात के समय चलना जोखिम भरा हो जाता है।आपातकालीन सेवाओं, विशेषकर एंबुलेंस को इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी होती है,जिसका सीधा असर मरीजों पर पड़ता है। वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने सरकार से मांग किया गया कि इस सड़क का जल्द से जल्द चौड़ीकरण कराया जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और ग्रामीण लोगों को राहत मिले। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से न केवल स्थानीय जनता को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।क्षेत्र वासियों ने वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद की इस पहल का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!