E-PaperMake it ModernPolice Good WorkReviewsक्राइमटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारलोकल न्यूज़
Trending

आर्म्स एक्ट ,डौरी एक्ट, पुलिस पर हमला,हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में 18 अभियुक्त गिरफ्तार, 0.18 लीटर अग्रेजी व 1.75 लीटर देशी शराब बरामद।

आर्म्स एक्ट ,डौरी एक्ट, पुलिस पर हमला,हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में 18 अभियुक्त गिरफ्तार, 0.18 लीटर अग्रेजी व 1.75 लीटर देशी शराब बरामद।

बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटों में 18 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 18 वारंट एवं 01 कुर्की का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 18 हैं। वही आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01, डौरी एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 02,हत्या के प्रयास में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01,पुलिस पर हमला में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01,शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 02,शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 02,वारंट में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 06 की हुई हैं।एसपी ने आगे बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 439,शमन राशि 69,500 रूपये हैं।इसके साथ ही 1.75 लीटर देशी एवं 0.18 लीटर अग्रेजी शराब बरामद किया गया।सोमवार को बगहा एसपी रामानंद कौशल के निर्देश के आलोक में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बगहा पुलिस जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच एवं बैंक चेकिंग किया गया।सोमवार को एसपी रामानंद कौशल ने पुलिस मुख्यालय में जन सुनवाई करते हुए कई परिवादियों के समस्याओं का समाधान किया और मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित थाने के पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!