AgricultureUncategorizedकृषिसमस्या

होलिका दहन भूमि पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा

हरदोई/ ग्राम माडर परगना व तहसील संडीला जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश में गाटा संख्या 1167/0.0550हे0 बंजर खाते में दर्ज राजस्व अभिलेख है तथा विपक्षीगण कैलाश बहादुर सिंह, धर्मेंद्र बहादुर सिंह, लीलावती, प्रताप बहादुर सिंह, पुत्रगण राज बहादुर सिंह व महाराज सिंह निवासी ग्राम बिंदौरा थाना कासिमपुर उक्त गाटे की जबरन पैमाइश कराकर हड़पना चाहते हैं विपक्षीगण ने उक्त माडर की पुरानी गाटा संख्या 820 रकबा 0.1113 के 1/2 भाग का बैनामा रमेश चंद्र पुत्र चंद्रिका से कराया था तथा इसी गाटे का 1/2 भाग का बैनामा प्रदीप कुमार सर्वेश कुमार सुशील कुमार पुत्रगण लक्ष्मी नरायन ने कराया था जिसका नया गाटा संख्या 1124/0.1250 हे0 प्रदीप कुमार आदि व 1124क/0.1600 हे0 कैलाश बहादुर सिंह आदि बना उक्त गाटे का कुल रकबा 0.2500 हे0 था जिसे कैलाश बहादुर आदि ने 0.1250 हे0 के बजाय 0.1600 हे0 रकबा बढ़वा कर खाता दर्ज करा लिया जबकि प्रदीप आदि के नाम 0.1250 हे0 रकबा ही दर्ज रहा / चूंकि उक्त गाटा चकबंदी बाहर था अब विपक्षीगण कैलाश बहादुर आदि ग्राम सभा के बंजर गाटे की अवैध ढंग से पैमाइश कराकर ग्राम सभा का रकबा कब्जा करना चाहते हैं नियम अनुसार उन्हें अपने गाटा 1124क/0.1600हे0 की थाकबंदी करानी चाहिये ग्राम सभा भूमि की पैमाइश कराने का कोई औचित्य नहीं है जिसे तत्काल रोका जाना उचित है
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!