Make it ModernMobile PhonesNew LookReviewsटॉप न्यूज़पटनाविभागीयसमस्या
Trending

बगहा एक एवं दो अंचल कार्यालय में सीओ व राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल का दिख रहा असर

बगहा एक एवं दो अंचल कार्यालय में सीओ व राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल का दिख रहा असर।

बिहार डेस्क,बगहा। बगहा एक एवं दो अंचल कार्यालय में लगातार कई दिनों से अंचलाधिकारी,राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मियों के हड़ताल के चलते कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिसका खामियाजा आम जनता को चुकाना पड़ रहा है। अंचल कार्य में पहले ही दाखिल खारिज और भूमि संबंधित कई मामले लंबित पड़े हुए थे। जिन्हें अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों द्वारा लंबित मामलों को सुना जा रहा था और इसका निष्पादन भी हो रहा था। लेकिन लगातार अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मियों के हड़ताल का असर अब दिखने लगा है। अंचल के कार्य पूरा तरीके से नहीं होने के कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।अंचल कार्यालय में पहुंचे ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि भूमि विवाद दाखिल खारिज और अन्य कार्य अंचल के प्रभावित हो रहे है। जब हड़ताल टूटेगी तब पदाधिकारी और कर्मियों पर इसका बोझ भी देखने को मिलेगा। वहीं आम लोग अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं कि कब हड़ताल टूटेगी और अपने भूमि संबंधित मामलों की सुनवाई करासकेंगे। फिलहाल अंचल कार्यालय का प्रभार बगहा दो के बीडीओ को मिला है। लेकिन बीडीओ  अंचल के कार्य कैसे पूरे  करेंगे। जब राजस्व कर्मी भी हड़ताल पर है। लोगों ने मांग किया हैं कि पदाधिकारी की हड़ताल जल्द से जल्द खत्म हो और वह पूर्व की भांति हम लोगों की भूमि संबंधित मामलों की सुनवाई करें। वही अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों द्वारा कहना है कि सरकार जब तक हम लोग की मांगो को मानती है तो यूनियन के निर्णय के बाद हड़ताल खत्म होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!