E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good WorkReviewsTravelक़ानूनी जानकारीटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा एसपी रामानंद कौशल ने भैरोगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

बगहा एसपी रामानंद कौशल ने भैरोगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

बिहार डेस्क,बगहा/भैरोगंज।बुधवार को पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कौशल द्वारा भैरोगंज थाना का औचक निरीक्षण किया गया।एसपी के पहुंचते ही भैरोगंज पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी ने भैरोगंज थाने के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया।इसके साथ भैरोगंज थाना का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, अभिलेखों का रख रखाव,लंबित कांडों का समीक्षा,ससमय निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने भैरोगंज थाने के केस के अनुसंधानकर्ता को लंबित कांडों को जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।उन्होंने थाने के सभी रिकॉर्ड को देखा साथ ही फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया।एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि भैरोगंज थाने के लंबित कांडों का भी रिव्यू किया गया। फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट को आवश्यक निर्देश दिया गया ।एसपी ने थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों को थाना क्षेत्रों में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने,नियमित गश्ती करने,बैंक/एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने के साथ ही शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया। मौके पर भैरोगंज थानाध्यक्ष सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!