बगहा पुलिस सख्त:हत्या,पॉक्सो एक्ट,पशु क्रूरता सहित अन्य मामलों में 11 अभियुक्त गिरफ्तार,45 वारंट एवं 05 कुर्की का हुआ निष्पादन।
बगहा पुलिस सख्त:हत्या,पॉक्सो एक्ट,पशु क्रूरता सहित अन्य मामलों में 11 अभियुक्त गिरफ्तार,45 वारंट एवं 05 कुर्की का किया गया निष्पादन।
बिहार डेस्क,बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटों में 11 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 45 वारंट एवं 05 कुर्की का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 09 हैं। वही रिकॉल पर मुक्त अभियुक्तों की संख्या 02,हत्या में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01,पशु क्रूरता में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 03,शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 02,शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01,वारंट में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 01 की हुई हैं।एसपी ने आगे बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 438,शमन राशि 60,000 रूपये है। बगहा एसपी रामानंद कौशल के निर्देश के आलोक में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बगहा पुलिस जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच एवं बैंक चेकिंग किया गया।बुधवार को एसपी रामानंद कौशल ने पुलिस मुख्यालय में जन सुनवाई करते हुए कई परिवादियों के समस्याओं का समाधान किया और मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित थाने के पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


