E-PaperFestivelMake it ModernPolice Good Workटॉप न्यूज़बिहारभक्तिलोकल न्यूज़
Trending

चैती छठ पूजा के अवसर बगहा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख घाटों और भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मी रहे तैनात।

चैती छठ पूजा के अवसर बगहा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख घाटों और भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मी रहे तैनात।

—-बगहा एसपी रामानंद कौशल ने थानाध्यक्षों को बगहा पुलिस जिले के सभी प्रमुख घाटों पर सतत गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

बिहार डेस्क,बगहा।बगहा पुलिस ने चैती छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। बगहा नगर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों के प्रमुख घाटों और भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी रामानंद कौशल ने थानाध्यक्षों को सतत गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। समाचार के मुताबिक पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल के निर्देशानुसार चैती छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु बगहा पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख घाटों पूजा स्थलों एव भीड़ भार वाले क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।एसपी ने बताया कि थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सतत गश्ती एवं छठ पूजा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु भ्रमणशील रहने को निर्देश दिया साथ ही बगहा पुलिस जिले वासियों को पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!