E-PaperEducationMake it ModernMobile PhonesReviewsटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

डीडीसी काजले वैभव नितिन ने प्रखंड बगहा एक के राधेश्याम उच्च विद्यालय और राजकीय मध्य विद्यालय परसौनी का किया औचक निरीक्षण। 

डीडीसी काजले वैभव नितिन ने प्रखंड बगहा एक के राधेश्याम उच्च विद्यालय और राजकीय मध्य विद्यालय परसौनी का किया औचक निरीक्षण।

दोनों स्कूलों में गंदगी पाई गई और स्मार्ट क्लास संचालित नहीं था।

डीडीसी द्वारा प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण पूछा गया और वेतन अवरुद्ध करने का दिया निर्देश।

 

बगहा।उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन द्वारा राधेश्याम उच्च विद्यालय परसौनी प्रखंड बगहा एक में औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय संचालन की स्थिति संतोष पूर्ण नहीं है। विद्यालय में गंदगी पाई गई।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्मार्ट क्लास संचालित नहीं है तथा पुस्तकालय की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है l इस हेतु उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया गया।डीडीसी द्वारा इस परिसर में स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परसौनी का भी निरीक्षण किया गया।वहां भी स्वच्छता का अभाव पाया गया तथा प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि डस्टबिन का प्रयोग किया जाए जिससे गंदगी नहीं फैले l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!