ईद पर्व के अवसर पर बगहा पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए गए दिशा निर्देश।
ईद पर्व के अवसर पर बगहा पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए गए दिशा निर्देश।

—– पुलिस प्रशासन ने ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल किया तैनात।
बिहार डेस्क,बगहा। पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल के निर्देशानुसार बगहा पुलिस ने ईद पर्व के अवसर पर फ्लैग मार्च किया और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश दिए। पुलिस पदाधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल ने दिया।उन्होंने बताया कि ईद पर्व के अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बगहा और रामनगर कुमार देवेंद्र,रागिनी कुमारी एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों अंतर्गत पुलिस पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों,मस्जिदों एवं भीड़ भार वाले क्षेत्रों का जायजा लिया गया तथा विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।पुलिस पदाधिकारियों द्वारा शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई साथ ही, किसी संन्दिग्ध पर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।पुलिस प्रशासन द्वारा ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई हैं। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

