इंटरमीडिएट परीक्षा में संजना प्रवीन ने 445 अंक लाकर किया प्रथम स्थान हासिल,परिजनों में हर्ष।
इंटरमीडिएट परीक्षा में संजना प्रवीन ने 445 अंक लाकर किया प्रथम स्थान हासिल,परिजनों में हर्ष।
बगहा।बगहा एक प्रखण्ड के चंदरपुर रतवल पंचायत के रतवल गांव निवासी सुभान अंसारी की छोटी पुत्री व क्षेत्र की होनहार छात्रा संजना प्रवीन ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 445 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।संजना की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।संजना प्रवीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि श्री हरिहर हाई स्कूल पतिलार में नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता संभव हो पाई।स्थानीय लोगों ने भी संजना की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

