Best News StoryJhansi
Trending
झाँसी पुलिस ने ज़मीन सम्बन्धी फ़र्ज़ीवाड़े के बड़े मामले में 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ़्तार

*ब्रेकिंग न्यूज़-*
*झाँसी पुलिस ने ज़मीन सम्बन्धी फ़र्ज़ीवाड़े के बड़े मामले में 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ़्तार-*
(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी,उ०प्र०)

झाँसी जनपद अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-बी०बी०जी०टी०एस०मूर्ति (IPS) के निर्देशन पर कार्य करते हुए थाना गरौठा और थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत भूमि संबंधी बीमा क्लेम प्राप्त करने हेतु 03 अभियुक्तों द्वारा फ़र्ज़ी एवं कूटरचित प्रपत्र तैयार कर किसानों के नाम पर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था।इस प्रकरण में थाना प्रेमनगर और थाना गरौठा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों-पारस नायक,भूपेंद्र सिंह राजपूत और रितिक तिवारी,निवासीगण-जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।