प्रखंड सभागार बगहा-02: नवागत पीएचसी प्रभारी ने शहरी पीएचसी के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ किया समीक्षा बैठक,दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।
प्रखंड सभागार बगहा-02: नवागत पीएचसी प्रभारी ने शहरी पीएचसी के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ किया समीक्षा बैठक,दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।
नवागत पीएचसी प्रभारी डॉ. के.वी.एन सिंह ने शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने और ड्यूटी टाइम ड्रेस कोड में रहने का दिए सख्त निर्देश
बगहा। प्रखंड बगहा-दो के सभागार में शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा-02 के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यों कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.के.वी.एन सिंह ने किया। उन्होंने शहरी पीएचसी बगहा-02 के चिकित्सा पदाधिकारियों,प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, स्वास्थ्य प्रबंधक,लेखापाल,स्वास्थ्य लिपिक,सीएचओ,जीएनएम,एएनएम आदि सभी स्वास्थ्य कर्मियों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त करते हुए स्वास्थ्य कार्यों की विधिवत समीक्षा किये।नवागत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.वी.एन सिंह ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य स्टाफों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र पर सभी ड्यूटी टाइम ड्रेस कोड में रहना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त हिदायत दिया कि स्वास्थ्य कार्यों में लापरवाही या अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नवागत पीएचसी प्रभारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि टीकाकरण अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सप्ताह के बुधवार,शुक्रवार के दिन शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित होना चाहिए।बैठक में स्वास्थ्य केंद्रवार टीकाकरण की प्रगति,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड चेन व्यवस्था तथा मौसम के प्रभाव को देखते हुए वैक्सीन की सुरक्षा की समीक्षा की गई। डॉ. के वी एन सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में 14 से 16 वर्ष की किशोरियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जा सके। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्कूलों में यह अभियान शुरू होगा साथ ही सभी केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियमित टीकाकरण संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया।मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० रणवीर सिंह, डब्ल्यूएचओ रजनीश कुमार, बीएमसी सूरज कुमार, बीसीएम अनिल कुमार,लेखापाल संतोष कुमार वर्मा सहित सभी सीएचओ,जीएनएम, एएनएम आदि उपस्थित थे।



