Best News StoryCrimekanpur nagarक्राइमटॉप न्यूज़समस्या

दबंगों का जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात?*

*बड़ी खबर /कानपुर नगर*

*दबंगों का जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात?*

सूर्या न्यूज, 24 कानपुर नगर से नफीस खान

कानपुर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके सौतेले देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति, उसे और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला किया। घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं लगाने के बजाय हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं, पीड़िता का यह भी कहना है कि उसकी देवरानी उसके पति पर अश्लील हरकत करने का बेबुनियाद आरोप लगाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रही है, ताकि पहले से दर्ज मुकदमे का दबाव बनाया जा सके।
न्याय की मांग को लेकर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
बाइट: पीड़िता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!