Best News StoryCrimeCyber Crimeचोरीटॉप न्यूज़समस्या

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार; लगभग ₹2 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा?*

*बड़ी खबर | कानपुर नगर*

*कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार; लगभग ₹2 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा?*

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से
रिपोर्ट: नफीस खान

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों को अश्लील वीडियो के नाम पर फंसाकर तथा स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर धमकी देता था और डर का माहौल बनाकर उनसे लाखों रुपये की ठगी करता था।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल फोन, 3 कारें तथा अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। जांच में 48 IMEI और 68 मोबाइल नंबर सक्रिय पाए गए हैं। वहीं, एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज 189 साइबर शिकायतों में से 60 शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर इस गिरोह से जुड़े मिले हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ने दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस के अनुसार, अब तक लगभग 2 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का अनुमान है। आरोपी बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से ठगी की रकम प्राप्त करते थे।
जांच के दौरान पुलिस ने व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
बाइट- पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!