CrimePolice Good Workक्राइमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दो घंटे में अपहृत रवि कुमार सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।

बगहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दो घंटे में अपहृत रवि कुमार सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।मां की सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।

बगहा/पश्चिम चंपारण, 30 अगस्त। भैरोगंज थाना क्षेत्र में अपहरण की सूचना मिलने के बाद बगहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के अंदर अपहृत युवक रवि कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी अनुज कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक, बगहा राजेश कुमार ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर करीब एक बजे अपहृत रवि कुमार की माता ने दूरभाष के माध्यम से भैरोगंज थानाध्यक्ष को सूचना दी कि उनके पुत्र रवि कुमार का अनुज कुमार एवं उसके एक सहयोगी द्वारा जबरन अपहरण कर अन्यत्र ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बगहा निहार भूषण के नेतृत्व में भैरोगंज, बगहा एवं चौतरवा थाना पुलिस तथा जिला आसूचना इकाई की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।जिला आसूचना इकाई के सहयोग से पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे के अंदर रवि कुमार को सकुशल बरामद कर लिया।मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने अपहरण की घटना में कथित रूप से संलिप्त संदीप कुमार, पिता किसान चौधरी, निवासी इनार बरवा, थाना भैरोगंज, जिला पश्चिम चंपारण को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, मामले में नामजद दूसरे आरोपी अनुज कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!